{"_id":"61f4f9644369b32b4e2529e9","slug":"up-election-2022-report-filed-against-abdulla-azam-for-violating-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अचार संहिता उल्लंघन में फंसे सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अचार संहिता उल्लंघन में फंसे सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 29 Jan 2022 02:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, टांडा (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, टांडा (रामपुर)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:54 PM IST
सार
पुलिस का आरोप है कि वो गश्त कर रहे थे, तो उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हाजी जमील और अकीलुर्रहमान समेत अन्य लोगों द्वारा बिना अनुमति चुनावी सभा की गई और बिना अनुमति रोड शो किया गया।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : Social Media
विस्तार
यूपी के स्वार विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम आचार संहिता उल्लंघन और कोविड-19 के नियमों का पालन न करने में फंस गए हैं। पुलिस ने अब्दुल्ला आजम समेत 26 नामजद और 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। ऐसे में प्रत्याशी आचार संहिता का भी जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के बाद अब स्वार विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी व सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस का आरोप है कि वो गश्त कर रहे थे, तो उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हाजी जमील और अकीलुर्रहमान समेत अन्य लोगों द्वारा बिना अनुमति चुनावी सभा की गई और बिना अनुमति रोड शो किया गया।
विज्ञापन
जिससे मौके पर संकरी गली व रास्ता होने के कारण भगदड़ और चीख पुकार भी मच गई। जिस पर पुलिस ने अब्दुल्ला आजम समेत 26 लोगों को नामजद करते हुए 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने व आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।