{"_id":"620390e85c637d15d625fde1","slug":"up-election-2022-after-akhilesh-yadav-cm-yogi-adityanath-rampur-visit-canceled-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अखिलेश के बाद अब रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अखिलेश के बाद अब रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी टला
Wed, 09 Feb 2022 03:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:41 PM IST
सार
बिलासपुर के सोमवार बाजार स्थित रामलीला मैदान में दोपहर दो बजे से योगी आदित्यनाथ की सभा प्रस्तावित थी। इसके बाद मिलक विधानसभा क्षेत्र में पटवाई स्थित रामलीला मैदान पुरानी बाजार के निकट मुख्यमंत्री की सभा प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
सीएम योगी की वर्चुअल रैली के लिए बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खराब मौसम के कारण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को रामपुर के बिलासपुर और मिलक विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम भी टल गया है। मौसम साफ होने पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ वर्चुअली संवाद कर सकते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को रामपुर में दो सियासी दिग्गजों के कार्यक्रम थे, लेकिन दोनों ही खराब मौसम के कारण टल गए। इसमें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रामपुर शहर और स्वार विधानसभा क्षेत्र में विजय रथ से भ्रमण और करीब नौ स्थानों पर विजय रथ से संबोधन का कार्यक्रम था। इसके साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिलासपुर और मिलक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के सोमवार बाजार स्थित रामलीला मैदान में दोपहर दो बजे से योगी आदित्यनाथ की सभा प्रस्तावित थी। इसके बाद मिलक विधानसभा क्षेत्र में पटवाई स्थित रामलीला मैदान पुरानी बाजार के निकट मुख्यमंत्री की सभा प्रस्तावित थी। इन दोनों कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री को दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचना था लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री का आना संभव नहीं हो सका और कार्यक्रम को टालना पड़ा।
हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद को लेकर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी थीं। भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव मांगलिक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के टलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब संभवतः मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद करेंगे।