फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Congress fields Danish Ali from Amroha, Zeeshan Khan is BSP candidate from Rampur.

Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने अमरोहा से दानिश अली को मैदान में उतारा, जीशान खां रामपुर से बसपा प्रत्याशी

Sun, 24 Mar 2024 10:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:22 AM IST
सार

कांग्रेस ने अमरोहा लोकसभा सीट पर दानिश अली को उतारा है। उनके नाम की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। इसके अलावा रामपुर से बसपा के टिकट पर जीशान खां चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
UP: Congress fields Danish Ali from Amroha, Zeeshan Khan is BSP candidate from Rampur.
अमरोहा से कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली और बसपा प्रत्याशी जीशान खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा ने रामपुर से और कांग्रेस ने अमरोहा से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जीशान खां को रामपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया है। अमरोहा से सांसद दानिश अली को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है। रामपुर में बसपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने शनिवार की शाम जीशान खां के नाम की घोषणा की।

विज्ञापन


बयाया कि जीशान खां पिछले 12 साल से बसपा से जुड़े हैं। पार्टी में सेक्टर प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। उनके चाचा शहाब खां और चाची शैला खां नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं। शैला खां सभासद रही हैं। पालिकाध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन


अमरोहा के सांसद दानिश अली बसपा से निलंबन के बाद से कांग्रेस के नजदीक थे। उनका अमरोहा से कांग्रेस उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा था। कुछ दिन पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की गई। शनिवार को कांग्रेस की ओर से जारी यूपी के नौ प्रत्याशियों की सूची में दानिश अली का भी नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

सिर्फ दो दिन बाकी, रामपुर में अब तक एक भी नामांकन नहीं

रामपुर में लोकसभा चुनाव के लिए 20 मार्च से नामांकन शुरू हो गया था, लेकिन तीन दिन में किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। शनिवार को अवकाश रहा। रविवार को भी नामांकन नहीं होगा और सोमवार को होली का अवकाश रहेगा। अब सिर्फ 26 और 27 मार्च को नामांकन होगा।

अब तक तीन दिन में 22 लोगों ने 23 नामांकन पत्र लिए हैं, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। लोकसभा चुनाव के लिए रामपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले ही सांसद घनश्याम सिंह लोधी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन बसपा ने शनिवार को जीशान खां को प्रत्याशी घोषित किया। सपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कलक्ट्रेट में चल रहे नामांकन में शुक्रवार तक किसी ने भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने नामांकन के आखिरी दिन नामांकन करने की घोषणा की है। वहीं सपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। शनिवार को अवकाश होने की वजह से नामांकन नहीं हुआ। रविवार और सोमवार को भी अवकाश रहेगा। अब नामांकन के लिए 26 व 27 मार्च का ही दिन बचा है। इन दो दिनों में ही सभी प्रत्याशी नामांकन करेंगे। ऐसे में कलक्ट्रेट पर काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

 

सपा ने अभी भी घोषित नहीं किया प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव में सपा का कांग्रेस से गठबंधन है और रामपुर सीट सपा के खाते में गई है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को भी पार्टी का प्रत्याशी घोषित नहीं किया । शनिवार को दिनभर लोगों की निगाह सपा व बसपा प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी रही।

शाम होते ही बसपा ने तो पत्ते खोल दिए तो अब लोगों की निगाह सपा गठबंधन के प्रत्याशी पर टिक गई है। सपा की ओर से पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का नाम चर्चा में आने के बाद रामपुर की सियासत में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed