फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Board of Khurshid Inter College installedsealed office of SP, Akhilesh Yadav birthday was celebrated here

UP: सपा के सील कार्यालय पर लगा खुर्शीद इंटर कॉलेज का बोर्ड, एक दिन पहले यहां मनाया था अखिलेश यादव का जन्मदिन

Wed, 03 Jul 2024 10:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 10:13 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां से खाली कराए गए दारुल अवाम (सपा कार्यालय) में भी अब राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर काॅलेज संचालित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने दारुल अवाम का नाम हटा दिया गया और यहां पर राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर काॅलेज का बोर्ड लगा दिया गया।

विज्ञापन
UP: Board of Khurshid Inter College installedsealed office of SP, Akhilesh Yadav birthday was celebrated here
खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज रामपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सील कार्यालय दारुल अवाम पर प्रशासन की ओर से राजकीय खुर्शीद इंटर कॉलेज का बोर्ड लगा दिया गया है। सपाइयों ने सोमवार को कार्यालय के बाहर केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया था। प्रशासन ने लीज की शर्तों का उल्लंघन करने पर सपा कार्यालय सील कर दिया था।

विज्ञापन


सपा नेता आजम खां से खाली कराए गए दारुल अवाम (सपा कार्यालय) में भी अब राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर काॅलेज संचालित किया जाएगा। बुधवार को दारुल अवाम का नाम हटा दिया गया और यहां पर राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर काॅलेज का बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन


अब इस भवन में काॅलेज संचालित किया जाएगा। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत को संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग की जमीन पर संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल के भवन को 9 नवंबर 2023 को शिक्षा विभाग ने खाली करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रशासन ने भवन के निकट ही स्थित सपा कार्यालय को भी सील कर दिया गया था। आरपीएस के भवन में किला परिसर स्थित राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर काॅलेज शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था।

इसके लिए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जनवरी 2024 को आदेश जारी करते हुए कहा था कि इस भवन के 46 कक्षों में राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज स्थानांतरित कर दिया जाए। आदेश के बाद से अब इस पर अमल शुरू हो गया था।

शिक्षा विभाग ने अब खुर्शीद इंटर कॉलेज से फर्नीचर व अन्य सामान को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। जूनियर सेक्शन यहां पर चालू भी हो गया है। 11 सौ छात्राएं इस काॅलेज में फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं।

इनकी पढ़ाई के लिए यह भवन छोटा पड़ रहा था ,जिसके बाद अब दारुल अवाम को भी राजकीय खुर्शीद कन्या इटंर काॅलेज के सुपुर्द कर दिया गया है। बुधवार को शिक्षा विभाग के अफसरों की मौजूदगी में दारुल अवाम (सपा कार्यालय) का नाम हटा दिया गया। इसके स्थान पर राजकीय खुर्शीद इंटर काॅलेज का बोर्ड लगा दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष बोले, बोर्ड लगाना गलत

सील किए जा चुके सपा कार्यालय पर स्कूल का बोर्ड लगाए जाने का सपाइयों ने विरोध किया है। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय भवन दारुल अवाम एक वक्फ संपत्ति है, जो कि पार्टी द्वारा किराए पर ली गई है। इसका किराया दिया जा रहा है।

इस संपत्ति का उप्र सरकार द्वारा जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई संपत्ति एवं भवन से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद भी प्रशासन ने 10 नवंबर 2023 को पार्टी कार्यालय को सील कर दिया था। मामना कोर्ट में विचाराधीन है। प्रशासन द्वारा स्कूल का बोर्ड लगाना कोर्ट की अवमानना है।

काॅलेज का जूनियर सेक्शन शिफ्ट 

राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर काॅलेज के नए भवन में जूनियर सेक्शन चालू कर दिया गया है। अब सीनियर सेक्शन चालू किया जा रहा है। इसके लिए फर्नीचर पुराने काॅलेज से मंगवाया जा रहा है। प्रधानाचार्य शिव शंकर सिंह ने बताया कि जल्द ही सीनियर सेक्शन भी इस भवन में चालू कर दिया जाएगा।


दारुल अवाम के भवन को भी कब्जे में ले लिया गया है। यहां स्कूल संचालित होना है। शासन के आदेश पर इस भवन में भी पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। - शिव शंकर सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर काॅलेज



लीज की शर्तों का उल्लंघन करने पर जौहर ट्रस्ट को आवंटित भवन जिसमें आरपीएस (गर्ल्स विंग) का संचालन हो रहा था, उसे खाली करा लिया गया था। अब इसमें राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज शिफ्ट किया जा रहा है। - मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed