फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   up board improve fault in application

यूपी बोर्ड के छात्र दो दिन में सुधार सकेंगे नाम की त्रुटि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
up board improve fault in application
रामपुर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं और उनके माता पिता के नाम की वर्तनी त्रुटि सुधारने का मौका स्कूलों को दिया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी पत्र में लिखा है कि त्रुटि संशोधन के लिए 14 और 15 जून को दो दिन वेबसाइट खुली रहेगी।
विज्ञापन

पिछले साल 2020 की परीक्षाओं में छात्र- छात्राओं और उनके माता-पिता के नाम पहली बार अंग्रेजी व हिंदी में भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराए गए थे। दोनों भाषाओं में नामों को अपलोड कराए जाने से इनमें कोई वर्तनी त्रुटि न रह जाए इसलिए वेबसाइट खोली जा रही है। संशोधन स्कूल के प्रवेश आवेदन पत्र, छात्र पंजिका आदि के आधार पर किया जा सकेगा। नामों में पूरा परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। हिंदी एवं अंग्रेजी में अपलोड नामों में कोई भिन्नता नहीं होनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि त्रुटि संशोधन के लिए 14 और 15 जून को दो दिन बोर्ड की वेबसाइट खुली रहेगी। जिले भर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed