फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   up board examination center

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 27 केंद्रों पर आई आपत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
up board examination center
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 27 आपत्ति आई हैं। जिसमें बोर्ड पर बगैर मानक के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने का आरोप लगाया है। आपत्तियों का निराकरण कराकर जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति बोर्ड को डेटा भेजकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कराएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए पिछले महीने परीक्षा केंद्रों की जियो टैगिंग कराई गई थी। बोर्ड की ओर से अफसरों ने आकर परीक्षा केंद्रों का मुआयना भी किया था। इसके आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में आनलाइन 77 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें 21 राजकीय इंटर कॉलेज 17 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज और 39 मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया था। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण होने के बाद उस पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई थीं। बोर्ड की ओर से मांगी गई आपत्तियों पर जिलेेभर से 27 आपत्तियां लगाई गई हैं। आपत्तियों में किसी ने फर्नीचर न होने तो किसी ने मानक न होने पर भी परीक्षा केंद्र बनाने पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed