फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP AND UTTARAKHAND POLICE WILL MAKE pared beautiful

यूपी के साथ कदमताल करेगी उत्तराखंड पुलिस

Wed, 20 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
UP AND UTTARAKHAND POLICE WILL MAKE pared beautiful
यूपी पुलिस के संग ही अब उत्तराखंड पुलिस के जवान भी कदम से कदम मिलाकर
विज्ञापन
अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस गणतंत्र दिवस पर पहली दफा रामपुर पुलिस लाइन के मैदान पर यूपी पुलिस के संग उत्तराखंड के पुलिसकर्मी भी परेड में शामिल होंगे। इसके लिए एक टोली रामपुर पहुंच गई है।


दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में विभिन्न प्रदेशों की पुलिस व सशस्त्र पुुलिस बल के जवान परेड में हिस्सा लेते हैं। इसी तर्ज पर अब यूपी और उत्तराखंड पुलिस भी संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस में एक दूसरे के कार्यक्रमों मे मेहमान के तौर पर परेड में शामिल होंगे। यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने इस दौरान आपस में समझौता किया है।


इसके तहत उत्तराखंड पुलिस की एक टोली गणतंत्र दिवस पर रामपुर पुलिस लाइन के मैदान में होने वाली परेड में शामिल होगी। पुलिस लाइन के परेड मैदान में इन दिनों उत्तराखंड के पुलिसकर्मी रामपुर के पुलिस जवानों के साथ कदम से कदम मिला रहे हैं। इसके लिए रिहर्सल शुरू कर दिया गया है।


सीओ बिलासपुर एवं सीओ पुलिस लाइन राधेश्याम का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस की एक टोली रामपुर पहुंच चुकी है और इस वक्त प्रैक्टिस कर रही है। परेड में रामपुर पुलिस के भी जवान हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed