फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   university exams from today

आज से शुरू होंगी विवि परीक्षा, तैयारियां मुकम्मल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
university exams from today
रामपुर। कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई रूहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। इसके लिए बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विवि परीक्षाएं 15 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेंगी। जिले में 28 महाविद्यालयों में से 23 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 19988 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क और पानी की बोतल साथ लानी होगी। बिना सैनिटाइजर और मास्क के परीक्षा केंद्र में प्रवेंश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पल्स ऑक्सीमीटर के साथ ही ऑटोमैटिक सैनिटाइजर डिस्पेंसिंग मशीन, सीसीटीवी कैमरों और वाइस रिकार्डर की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा से पहले बुधवार को परीक्षा केंद्रों में सीटिंग प्लान तैयार किया गया और कक्षों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed