फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Union Minister Naqvi narrowly escaped after the fall of the false ceiling of the hall in rampur

टला हादसा: रामपुर में हुनर हाट की तैयारियों का जायजा लेने आए थे केंद्रीय मंत्री नकवी, हॉल की फाल सीलिंग गिरने से बाल-बाल बचे

Thu, 14 Oct 2021 05:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 14 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हुनर हाट की तैयारियों का जायजा लेने के बाद हॉल में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे तभी फाल सीलिंग गिरने लगी।

विज्ञापन
Union Minister Naqvi narrowly escaped after the fall of the false ceiling of the hall in rampur
हॉल की फाल सीलिंग गिरने के बाद मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी गुरुवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। यहां हुनर हाट के लिए बनाए गए अस्थायी हॉल में वे मौजूद थे तभी हॉल की फॉल सीलिंग टूटकर गिर गई। हादसे में नकवी समेत प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सीडीओ भी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


रामपुर में 16 अक्तूबर से हुनर हाट का आयोजन होना है। इसके लिए नुमाइश ग्राउंड पर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर आ गए और हुनर हाट की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ पहले से ही प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेंस के लिए हुनर हाट में ही एक हाल तैयार कराया गया था। लेकिन, कार्यदायी संस्था की बदइंतजामी की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन

जल्दबाजी में तैयार कराया था हॉल
दरअसल, जल्दबाजी में संस्था की ओर से हॉल तैयार कराया गया था, जहां मुकम्मल इंतजाम नहीं थे। जबकि, प्रेस कांफ्रेंस तीन दिन पहले से प्रस्तावित थी। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा गया। दरअसल, दोपहर को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रेस कांफ्रेंस के लिए हॉल में आकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। उनके बराबर में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज भी आकर अपने अपने स्थान पर बैठ गए।

पीछे खड़े लोगों ने अपने ऊपर ले ली सीलिंग
चंद मिनट के बाद ही हॉल की अस्थाई छत की फॉल सीलिंग एक-एक कर लाइन से गिरने लगी। वह तो कुर्सियों के पीछे खड़े डीएम के अर्दली नब्बू खां और अन्य लोगों ने फॉर सीलिंग को अपने ऊपर ले लिया। केंद्रीय मंत्री भी नजारा देख अचंभित हो गए। इससे हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता और अधिकारी बाल-बाल बच गए। बाद में केंद्रीय मंत्री ने लोगों से शांत होने की अपील की, जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed