{"_id":"57b374fd4f1c1bd0586eb05b","slug":"underworld-don-faster-than-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस को गच्चा देकर भागे अंडरवर्ल्ड के सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस को गच्चा देकर भागे अंडरवर्ल्ड के सरगना
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस बल के साथ चेकिंग करते एसपी संजीव त्यागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच जिस बस में अंडरवर्ल्ड के लोग सवार थे उसके चालक-परिचालक और यात्रियों ने बताया कि दोनों मुरादाबाद में उतर गए वह काशीपुर (उत्तराखंड) जाने वाली बसों के बारे में पूछ रहे थे। मुंबई के एडीशनल कमिश्नर आफ पुलिस दौरेजी ने जनपद पुलिस की साइट के जरिए पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी के सीयूजी नंबर पर सूचना दी कि अंडरवर्ल्ड के दो सरगना दिल्ली से नेपाल जाने वाली रोडवेज की बस में सवार होकर आ रहे हैं।
इन्हें पकड़ने के लिए मैसेज दिया गया। अंडरवर्ल्ड सरगनाओं के फोटो भी जारी किए गए। एसपी ने सूचना जारी होते ही हाईवे पर खुद उतरकर सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारी के साथ कोसी पुल बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर चेकिंग कराई। सघन चेकिंग में रामपुर पहुंची रोडवेज बस के चालक और परिचालकों को जब अंडरवर्ल्ड सरगना के फोटो दिखाए गए तो यात्रियों ने उन्हें बताया कि यह दोनों व्यक्ति उनकी बस में दिल्ली से आ रहे थे।
दोनों ही मुरादाबाद का टिकट लेकर बैठे थे। काशीपुर (उत्तराखंड) जाने के लिए बस का रास्ता पूछ रहे थे। पुलिस ने अंडर वर्ल्ड सरगनाओं के फोटो दिखाकर उनसे बार-बार पूछा लेकिन बस चालक परिचालक इससे अधिक कुछ नहीं बता सके। सूत्रों के मुताबिक मुंबई से अंडरवर्ल्ड सरगनाओं के भागने की सूचना पर दिल्ली के डीसीपी विनायक देशमुख भी पीछा करते आ रहे थे। लेकिन अंडरवर्ल्ड गच्चा देकर निकल गए।
विज्ञापन
लिहाजा महाराष्ट्र पुलिस, दिल्ली पुलिस और सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी सरगनाओं को नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने हाईवे पर रोडवेज बसों की चेकिंग करीब एक से डेढ़ घंटे तक जारी रखी।
मुंबई पुलिस के अपराधी हैं दोनों - अंडरवर्ल्ड सरगना मुंबई पुलिस के कुख्यात अपराधी बताए जा रहे हैं। दोनों ही अंडरवर्ल्ड के लिए काम करते हैं। इसी कारण मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट किया था।