फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ucrane problem

नहीं मिल रही फ्लाइट, दूसरे दिन भी हंगरी में फंसे रहे आशीष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
ucrane problem
रामपुर। यूक्रेन के खारकीव में फंसी रामपुर की शजा उस्मान आखिरकार तमाम जद्दोजहद के बीच यूक्रेन बॉर्डर से पोलैंड में प्रवेश कर चुकी हैं। अब उन्हें भारत आने के लिए फ्लाइट का इंतजार है। जबकि, आशीष दूसरे दिन भी हंगरी में ही फंसे हैं। उन्हें अब तक कोई फ्लाइट नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

अठभैयान घेर सैफुद्दीन निवासी शजा उस्मान नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी खारकीव से एमबीबीएस कर रही हैं। उनकी मां समीना नादिर ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी बेटी से बात हुई थी। शजा ने बताया कि उन्हें पोलैंड में एंट्री मिल गई है और अब उन्हें किसी होटल में ठहराया गया है। शजा को टैक्सी ड्राइवर ने यूक्रेन-पोलैंड की सीमा से तीन किलोमीटर पहले ही छोड़ दिया था। वहां से शजा पैदल आईं। उनकी सहपाठी उंजिला किसी तरह से लेकर पहुंची। वहीं, साईं विहार के आशीष कुमार बुधवार को हंगरी पहुंच गए थे। उनके पिता नेकपाल ने बताया कि दूसरे दिन भी उनका पुत्र हंगरी में ही है। उसकी फ्लाइट थी, लेकिन फ्लाइट किन्हीं कारणों से करीब 13 घंटे लेट हो गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार तक वह रामपुर आ सकते हैं। जिला अस्पताल कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार भी पोलैंड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed