{"_id":"5be08b20bdec2269360cb618","slug":"twopersons-died-in-road-accident-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से टूटा रिक्शा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार रात को एक ट्रक अनियंत्रित हो जाने के कारण बरेली गेट के पास कई ठेले वालों को रौंद दिया। जिसमे एक ठेले वाले की अधिक चोट लग जाने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ट्रक चालक को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने हंगामा भी किया लेकिन पुलिस ने मामले को शांत कराया।
रविवार रात को एक ट्रक कबाड़ लेकर मुरादाबाद जा रहा था। बिलासपुर गेट के पास उसके ब्रेक फेल हो गए। पहाड़ी गेट के पास कुछ ठेले वाले चाय पी रहे थे। ट्रक को अपने सामने आता देखकर वह घबरा गए। किसी तरह से वहां से भागने लगे लेकिन कुछ को हल्की फुल्की चोटें आईं लेकिन गुर्जर टोला निवासी शन्नू खां (35)को गंभीर चोट ले जाने के कारण उनको जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बाद में ट्रक एक मस्जिद के पास जाकर बंद हो गया।
आस पास के लोगों ने उसको उतारने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी तरह से गुस्साए लोगों को शांत कराया। बाद में ट्रक चालक को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। इस दौरान काफी समय तक हंगामा होता रहा। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
वहीं, पटवाई थाना क्षेत्र नबाब नगर निवासी पप्पू (25) सोमवार तड़के रेत भरा ट्रक लेकर बाईपास की ओर जा रहा था कि पुल के नीचे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद चालक उसमें फंस गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। उसके बाद किसी तरह से आसपास के लोगों ने बाहर निकाला।
सूचना के बाद पुलिस भी आ गई जहां पुलिस उसको अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।