{"_id":"57af72594f1c1b332dee489d","slug":"twoperson-died-due-to-typhiod","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने छीन ली दो और लोगों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने छीन ली दो और लोगों की जिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
ामपुर के जिला अस्पताल में दवा लेने को लगी लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुखार ने दो और जिदंगी छीन ली। सैदनगर और भोट क्षेत्र एक महिला और किशोरी की बुखार से मौत हो गई। दोनों कई दिनों से बीमार चल रही थीं। इन दोनों की मौत के बाद अबतक जिले में 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
बुखार से जिले के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। इसके बाद भी इलाज नहीं मिल रहा है। इस बीच शनिवार को सैदनगर और भोट क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। सैदनगर क्षेत्र के हरैटा गांव में सलमान की पत्नी साइम पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। उनका इलाज हल्द्वानी में चल रहा था। हल्द्वानी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उसके शव को लेकर यहां आ गए हैं, जहां दफन कर दिया गया। दूसरी ओर भोट थाना क्षेत्र के करीमपुर शर्की गांव में भी एक किशोरी की बुखार से मौत हो गई। मोहम्मद सलीम की 13 साल की बेटी हिना को बुखार आ रहा था। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
हिना ने शनिवार को दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसका दफन कर दिया। नों ही गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की हालत खराब है। करीमपुर शर्की के प्रधान परशुराम पांडे के मुताबिक गांव में तमाम लोग बीमार चल रहे हैं, लेकिन सेहत विभाग इसको लेकर गंभीर नहीं है। दूसरी ओर बुखार से मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है।