फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two women arrested in false voting

फर्जी वोट डालने आईं दो महिलाओं को को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
two women arrested in false voting
रामपुर। फर्जी वोट डालने आईं दो महिलाओं को पोलिंग टीम में लगे कर्मचारियों ने पकड़ लिया। साथ ही मामले की जानकारी डीएम और बूथ पर मौजूद पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को रामपुर में मतदान चल रहा था। इस बीच शहर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय रजा डिग्री कॉलेज स्थित मतदेय स्थल पर दो महिलाएं वोट डालने आईं। दोनों महिलाएं बुर्का पहने हुए थीं। पोलिंग टीम ने महिलाओं की आईडी चेक की। संदेह होने पर डीएम को जानकारी दी, जिसके बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर दोनों महिलाओं को पुलिस हिरातस में सौंप दिया गया। पुलिस दोनों महिलाओं को थाने में लेकर आ गई। गंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि फर्जी वोट डालने का प्रयास करते हुए दो महिलाएं पकड़ी गई हैं, दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed