फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two thousand workers from Rampur will participate in Bharat Jodo Yatra

Rampur News: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे रामपुर से दो हजार कार्यकर्ता

Thu, 22 Feb 2024 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two thousand workers from Rampur will participate in Bharat Jodo Yatra
रामपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से शुरू होगी। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने धमोरा में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के आवास पर बैठक कर रणनीति तैयार की। इसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा मणिपुर से चली न्याय की महायात्रा उत्तर प्रदेश की धरती पर भारी उत्साह और जनसमर्थन से निरंतर आगे बढ़ रही है। 24 फरवरी को न्याय यात्रा मुरादाबाद से शुरू होगी। बताया कि यात्रा में हर विधानसभा से 50 गाड़ियां जाएंगी, जबकि पूरे जिले से 250 गाड़ियां ले जाने का लक्ष्य है। पूर्व विधायक अफरोज अली खान ने कहा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनता को न्याय मिलने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे है, बाकी सारे दल अपने आपको बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह समय सिर्फ देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करके देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे और मुरादाबाद पहुंचेगे।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष नोमान खान, ब्लॉक अध्यक्ष जिवेंद्र गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी, लल्लन खान, जुबैर खान, महेन्द्र यदुवंशी, दामोदर सिंह गंगवार, अकरम सुलतान, ताहिर अंजुम, असीव खान, इकबाल मंसूरी, हसरत खान, फरीद खान, रियाज अहमद, नन्ने मिया, डॉक्टर तस्लीम खान, राकेश लोधी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed