फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two safie workers suspend

चार माह से अनुपस्थित चल रहे दो सफाई कर्मी निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
two safie workers suspend
रामपुर। चार माह से अनुपस्थित चल रहे दो सफाई कर्मियों पर गाज गिर गई है। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को स्कूलों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से गांवों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए गांव-गांव सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन तमाम गांवों में सफाई कर्मी अपना काम गंभीरता से नहीं कर रहे हैं। बुधवार को गांवों की सफाई व्यवस्था व एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सभी एडीओ पंचायत की बैठक बुलाई और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीओ पंचायत चमरौआ ने बताया कि अजीतपुर ग्राम पंचायत के दो सफाई कर्मी चार माह से गैरहाजिर चल रहे हैं, जिस कारण गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच रिपोर्ट तलब करते हुए सफाई कर्मी अश्वनी कुुमार व कुलदीप को निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि विशेष सफाई अभियान में कहीं से भी लापरवाही की शिकायत आई, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed