फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons died in road accident

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
two persons died in road accident
मिलक(रामपुर)। मिलक थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो ग्रामीणों की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दोनों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली थाना क्षेत्र के कत्यानपुर गांव निवासी नन्हे खां (52) गांव निवासी मंगल खां (55) के साथ किसी काम से रामपुर गए थे। सोमवार दोपहर को दोनों बाइक से रामपुर से अपने गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान मेहंदीपुर के मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर ही गिर गए। इस बीच चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में मंगल खां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नन्हे खां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हादसे में घायल नन्हें खां को परिजन उपचार के लिए बरेली लेकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मिलक कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों की हादसे में मरने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बाइक सवार ग्रामीण हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। यदि हेलमेट लगाए होते तो दोनों की जान बच सकती थी। पुलिस ने भी बाइक सवारों के हेलमेट नहीं लगाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed