फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons died in accident

रोडवेज बस चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मामा भांजे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
two persons died in accident
सैफनी/शाहबाद (रामपुर)। बेटी को दवा दिलवाने रामपुर जा रहे किसान की बाइक को रोडवेज बस चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक चालक और बाइक सवार उसकी बेटी व भांजा बाइक समेत गिर गए। इस दौरान किसान रोडवेज बस के अगले पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक के पीछे बैठे उसके भांजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से बेटी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के बैरुआ गांव निवासी सालिम (58) अपनी बेटी शाइस्ता (20) को दवा दिलाने के लिए शुक्रवार की दिन में करीब 11 बजे रामपुर जा रहे थे। रामपुर जाने से पूर्व इसी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी अपने भांजे फिरासत (24) को भी साथ में ले लिया और एक बाइक पर सवार होकर तीनों लोग रामपुर जा रहे थे। जाते समय रामगंगा पुल के निकट बाइक सवारों को रामपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक रोडवेज बस के अगले हिस्से में चालक की साइड के अगले पहिये की चपेट में आ गई। इस दौरान बाइक चला रहे किसान सालिम बस के अगले पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार शाइस्ता और फिरासत गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें शाहबाद सीएचसी में लाया गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद हालत को बेहद गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रोडवेज बस और बाइक की टक्कर के बाद रोडवेज में बैठे सवारियों में भी चीख पुकार मच गई। उधर मौका पाकर रोडवेज बस चालक फरार हो गया और सवारियां भी उतर कर इधर-उधर जाने लगीं। बाद में रोडवेज की सवारियां भी निजी वाहनों और अन्य संसाधनों से शाहबाद पहुंच गईं। उधर घटना की सूचना परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पाकर रोते बिलखते हुए परिजन शाहबाद पहुंचे। रामपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान फिरासत ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।
विज्ञापन

000
शाम को फिरासत की होनी थी मंगनी, सुबह हादसे में हो गई मौत
शाहबाद। सैफनी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी फिरासत की भी सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को रामपुर से वापस आने के बाद फिरासत के परिजनों को जनपद मुरादाबाद के मोहम्मदपुर पस्तौर गांव में फिरासत की शादी तय करने के लिए जाना था। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। तैयारियों के बीच अचानक मौत की खबर से परिवार में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। शुक्रवार शाम को मंगनी के बजाय शव के पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शाइस्ता की शादी की तैयारी में जुटे थे सालिम
शाहबाद। रामगंगा पुल पर हुए सड़क हादसें में मृतक सालिम की बेटी शाइस्ता की ईद के बाद शादी होनी थी। जिसकी तैयारियों में पिता जुटे हुए थे। बेटी का कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। जिस कारण रामपुर एक निजी चिकित्सक से दवा लेने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।

--------------------------
दो परिवारों में शव पहुंचने पर मचा कोहराम
शाहबाद। रामगंगा पुल पर सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत के बाद जब शव घर पहुंचे, तो दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे से दोनो गांवो में मातम से छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed