{"_id":"624745828d71ae4629400301","slug":"two-persons-arrested-in-survesh-murder-case-rampur-news-mbd423359451","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग दुकानदार सर्वेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग दुकानदार सर्वेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। मिलक थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे चाय की दुकान पर सो रहे दुकानदार को गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
मिलक थाना क्षेत्र नगला उदई गांव निवासी दिव्यांग सर्वेश मौर्य (40) हाईवे पर ही एक ढाबे के पास चाय की दुकान चलाता था। 17 फरवरी की रात को दुकान बंद करने के बाद दुकान पर ही सो रहा था। इसके बाद 18 फरवरी की सुबह एक ग्रामीण जब दुकान पर पहुंचा तो उसका शव पड़ा देखकर उसकी चीख निकल पड़ी और शोर मचाना शुरू कर दिया था। बाद में सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए, जहां उन्होंने देखा कि सर्वेश मौर्य का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। सर्वेश मौर्र्य के आंख पर गोली मारी गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह भी मौके पर गए थे। पुलिस ने सर्वेश की मां जशोदा देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद दो माह गुजर जाने के बाद हत्याकांड का खुलासा न होने पर पीड़िता ने अधिकारियों से खुलासे की गुहार लगाई थी लेकिन, हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया था। इस बीच बुधवार को बलदेव सिंह औलख राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मिलक नगर पहुंचे थे। वहां पीड़िता ने राज्यमंत्री से हत्याकांड का खुलासा न होने की बात कहते हुए खुलासे की मांग की थी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की दुकान के सामने हाईवे पर एक ढाबा है। व्यापारिक रंजिश को लेकर ढाबे के स्वामी ने भतीजे के साथ मिलकर दुकान में सो रहे दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत पत्र भी दिया था। इसके साथ ही राज्य मंत्री से मिलकर हत्या खुलासे की मांग की थी। काफी दिनों से दोनों की तलाश थी। शुक्रवार को मेहंदीपुर गांव निवासी धर्मपाल और उसके भतीजे रितेश को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि कारोबार की रंजिश में उन्होंने हत्या की थी।