फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons arrested in marraige ceremony

हर्ष फायरिंग करने के मामले में दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
two persons arrested in marraige ceremony
रामपुर। शादी वाले घर में तमंचे से हर्ष फायरिंग करने में दो लोग फंस गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन्हीं दो लोगों ने पुलिस पर भी फायरिंग करने का आरोप है।
विज्ञापन

चार दिसंबर की रात को तमंचे से फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।वीडियो में खुशी का माहौल दिख रहा था। दो लोग फायरिंग कर रहे थे। तमंचे से फायरिंग करता हुआ वीडियो शहर में वायरल हो गया था। बाद में वीडियो शहर कोतवाल के पास भी पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। आखिरकार आरोपियों की पहचान कर ली गई। पता चला कि शहर के मुहल्ला मस्जिद दरोगा महबूब जान निवासी में आयोजित शादी समारोह में मुहल्ला कुंडा बड़ापीर का मजार निवासी फैजी उर्फ दादा तमंचे से फायरिंग कर रहा था। उसके पास ही मुहल्ला सोहराब खां निवासी शाकिब भी बैठा था, जो तमंचे को लोड कर फैजी को दे रहा था और फैजी फायर कर रहा था। पुलिस ने फैजी और शाकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन दोनों पर गुरुवार की रात कोतवाली पुलिस की जीप में टक्कर मारने और पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप है। इस आरोप में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। शहर कोतवाली राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed