फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two people died in a road accident on Rampur-Bajpur highway

Rampur: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत; 12 अन्य घायल

Fri, 23 Jun 2023 12:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:44 PM IST
सार

हादसा रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई और 12 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को स्वार और उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Two people died in a road accident on Rampur-Bajpur highway
प्रीतम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर मोतीपुरा गांव के सामने बृहस्पतिवार की देर रात डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को स्वार और उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जबकि डंपर कब्जे में लिया गया।  

विज्ञापन


स्वार कोतवाली की मसवासी पुलिस चौकी अंतर्गत मंसूरपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण की बहन क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में ब्याही थी जिनका निधन हो चुका है। लक्ष्मी नारायण के भांजे राजीव की आज शुक्रवार के दिन शादी है। लक्ष्मी नारायण बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से भात लेकर मोतीपुरा आये थे। भात में 12-15 रिश्तेदार व परिचित शामिल थे। भात की रस्म और प्रीतिभोज के बाद देर रात लगभग साढ़े 12 बजे सभी लोग वापस मंसूरपुर के लिए रवाना हुए।  
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही गांव से निकल कर रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर आई स्वार दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली दूर जा गिरी। ट्रॉली में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मोतीपुरा के ग्रामीण तत्काल मौके पर आ गए। दुर्घटना के फौरन बाद चालक डंपर छोड़कर भाग चुका था। ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया तब तक प्रीतम सिंह (50) पुत्र गोमद निवासी मंसूरपुर ऑफ देवी राम निवासी चाऊपुरा मसवासी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यशवंत सिंह पुत्र लखपत सिंह, राजेन्द्र पुत्र लक्ष्मी नारायण, उर्मिला पत्नी सर्वेश, देवा(5) पुत्री हरीश और सुनीता पत्नी राजेन्द्र निवासीगण मंसूरपुर को घायल अवस्था उठाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और मसवासी चौकी पुलिस मौके पर आ गई। मंसूरपुर के प्रधान विकास कुमार मौर्य भी दुर्घटना स्थल पर पहुँच गए। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। डंपर कब्जे में लेकर मानपुर उत्तरी तिराहे पर खड़ा करा दिया गया। इस बीच घायलों को स्वार सीएचसी भेज दिया। यहां से यशवंत सिंह, राजेन्द्र और सुनीता को उत्तराखंड स्थित काशीपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। ग्राम प्रधान विकास कुमार मौर्य ने बताया कि लगभग छह-सात और लोग भी मामूली तौर पर चोटिल हुए हैं जिन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed