फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two officers looted

सरेराह दो अफसरों को लूटा, विरोध पर पीटा

Wed, 31 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर रामपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
two officers looted
रामपुर में बदमाशों की पिटाई से घायल अधिकारी। 

विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र में स्वार रोड से इमरता-परचई को जाने वाले मार्ग पर सोमवार की रात घात लगाए बैठे बदमाशों ने मनरेगा सोशल ऑडिट के जिला कोआर्डिनेटर राशिद और इनके साथ जा रहे स्किल डेवलपमेंट के रीजनल मैनेजर साजिद की बाइक रोक लिया। बदमाशों ने इनसे नगदी, लैपटाप, मोबाइल फोन समेत हजारों रुपये का सामान लूट लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा तानकर दोनों को जमकर पीटा। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह से मुख्य विकास अधिकारी को सूचना दी। सीडीओ मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाकर घायल अधिकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव निवासी राशिद मनरेगा के सोशल आडिट जिला कोआर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं, जबकि उनका चचेरा भाई

मोहम्मद साजिद कौशल विकास मिशन स्किल डेवलपमेंट संस्था में रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात है। सोमवार की रात दोनों बाइक से घर जा रहे थे। स्वार मार्ग से जाने वाली सड़क पर इमरता-परचई गांव के पास ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी बाइक को हमलावर होकर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर साजिद से लैपटाप, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूट लिए। साजिद ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कोआर्डिनेटर को भी बदमाशों ने पीट दिया। मारपीट के बाद बदमाश धमकाते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह सीडीओ को फोन पर सूचना दी। सीडीओ भानु प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही अजीमनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ही दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की तहरीर साजिद की ओर से दी गई है। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed