{"_id":"69ebc66007d0921ad3044577","slug":"two-more-accused-arrested-in-sampark-kranti-express-robbery-case-rampur-news-c-15-1-mbd1058-886055-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लूट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लूट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट के सनसनीखेज मामले में जीआरपी रामपुर को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और लूट की रकम में से 24,300 रुपये बरामद हुए हैं। अब तक कुल छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन अभी भी फरार हैं।
15 अप्रैल को रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो यात्रियों से तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.50 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने पहले चरण में 19 अप्रैल को नौ आरोपियों में से चार को गिरफ्तार किया था।
जीआरपी के थानाध्यक्ष ईश्वर चंद ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन रामपुर के प्लेटफॉर्म नंबर एक से नितिन सैनी (23) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, फुलसुंघा रोड ट्रांजिट कैंप और वंश निवासी वार्ड नंबर छह, मोहल्ला रम्पुरा, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नितिन के पास से तमंचा, कारतूस व 16,500 रुपये तथा वंश के पास से 7,800 रुपये बरामद हुए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस शेष तीन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
15 अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रपुर के मोहल्ला मलिक कॉलोनी निवासी व्यापारी मनजीत सिंह के दो कर्मचारी ऋतिक मंडल और साहिब सिंह दुकान का माल लेने दिल्ली जा रहे थे। दोनों रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (संख्या 15036) के कोच डी वन की सीट संख्या 37 और 38 पर बैठे थे।
पीड़ितों के अनुसार, तीनों बदमाश उन्हीं के डिब्बे में सवार थे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पहले जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, बदमाश ट्रेन से कूद पड़े और हवाई फायर करते हुए जंगल की ओर भाग गए। बदमाश खुद को पुलिस कर्मी बता रहे थे। इस मामले में जीआरपी थाना रामपुर में ऋतिक की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता निवासी मिश्रा सिंह, रम्पुरा गांव निवासी गौरव, नानकमत्ता निवासी गुरदेव उर्फ डेबिड और रम्पुरा गांव निवासी भारत को गिरफ्तार किया था। चारों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त तमंचे व खोखा के साथ ही लूटी गई 1.38 लाख रुपये की रकम बरामद की गई थी। जांच में सामने आया कि इस मामले में कुल नौ लोग शामिल थे।