फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two lac persons not taken second dose of vaccine

दो लाख लोगों ने नहीं ली वैक्सीन की दूसरी डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
two lac persons not taken second dose of vaccine
रामपुर। जिले में कोरोना से बचाव को लेकर चल रहे टीकाकरण अभियान में दो लाख लोगों ने पहली डोज के बाद दूसरी डोज नहीं ली है। इन लोगों का दूसरी डोज की निर्धारित अवधि निकल चुकी है। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर हर घर पर वैक्सीनेशन की पड़ताल कर रहा है। जिसने दूसरी डोज नहीं ली है उसे दूसरी डोज के लिए केंद्र पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण में दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही बरती जा रही है। टीकाकरण को शुरू हुए लगभग डेढ़ साल का समय होने जा रहा है। इसके बाद भी अभियान पूरा नही हो सका है। पहली डोज लगवाने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्कर अपनी दूसरी डोज ले चुके हैं। लेकिन, किशोर, युवा और 18 से 60 आयु वर्ग के लोगों का दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा हो जाने के बाद भी दूसरी डोज नही लगवाई है। वहीं, इस समय कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज लगवाने के लिए रणनीति बनाई है। जिसके तहत गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर हर घर पर वैक्सीन की डोज दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed