{"_id":"625bd72280ebdb3b610538d6","slug":"two-groups-of-finance-company-clashed-a-young-man-died-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: फाइनेंस कंपनी के दो गुट आपस में भिड़े, फायरिंग में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: फाइनेंस कंपनी के दो गुट आपस में भिड़े, फायरिंग में एक युवक की मौत
Sun, 17 Apr 2022 02:30 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:30 PM IST
सार
झड़प के दौरान संदीप उर्फ दीपू उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह निवासी मोहल्ला सिंह कॉलोनी बिलासपुर गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के सीमांत उत्तराखंड के बॉर्डर पर रविवार की दोपहर वाहनों को अपने कब्जे में लेने को लेकर फाइनेंस कंपनियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झड़प के दौरान संदीप उर्फ दीपू उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह निवासी मोहल्ला सिंह कॉलोनी बिलासपुर गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषिक कर दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।