फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two corona positive found

शुक्रवार को जिले में दो नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
two corona positive found
रामपुर। शुक्रवार को जिले में दो नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2957 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले 11 हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के तीसरे लहर में जिले में काफी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे थे। लेकिन, अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। जिले में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही हैं। जिसे देख कर लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं। वहीं, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, अब तीन सप्ताह से जिले में राहत भरी खबर आ रही है। वहीं, शुक्रवार को दो संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि, पांच संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। शुक्रवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2957 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले 11 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed