{"_id":"61b64a4070297c29f954a02e","slug":"two-bridge-will-made-in-bilaspur-aera-rampur-news-mbd412422278","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में तीन करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे पुल, शासन ने मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में तीन करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे पुल, शासन ने मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बिलासपुर में धीमरी नदी पर श्रीनगर-सिहोर और हामिदनगर-लालपुर पुल का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग के इन दोनों प्रस्तावों को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए शासन ने दस लाख रुपये की टोकन धनराशि भी जारी कर दी है, इसके बाद विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिलासपुर क्षेत्र के सिहोर गांव में धीमरी नदी और लालपुर-हामिदनगर के पास बरसाती नाले की वजह से क्षेत्र के लोगों के बीच सीधा संपर्क नहीं है। उन्हें एक दूसरे के यहां आने जाने के लिए 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसके अलावा रुद्रपुर आवागमन के लिए लोगों को पहले बिलासपुर आना पड़ता है और वे फिर रुद्रपुर जाते हैं। जिसमें समय के साथ ही पैसों की भी बर्बादी होती है। लिहाजा, लोक निर्माण विभाग की ओर से लोगों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए धीमरी नदी और बरसाती नाले पर पुल का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया। अब शासन ने इसे मंजूरी दे दी है।
मंजूर प्रस्ताव के तहत धीमरी नदी पर 2.11 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा। इस पुल को 20 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। जबकि, बरसाती नाले पर बनने वाले पुल की लागत 80 लाख रुपये है। इस पुल की लंबाई 10 से 12 मीटर होगी, जबकि चौड़ाई साढ़े सात मीटर ही रहेगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब विभाग की ओर से दोनों पुलों के टेंडर मांगे गए हैं। आगामी कुछ दिनों में यह काम शुरू होने की उम्मीद है।