फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tribute to atal bihari vajpai

राजनीति के पुरोधा अटल जी को दी श्रद्धांजलि 

Sun, 26 Aug 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
tribute to atal bihari vajpai
रामपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला

विज्ञापन
 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नगर में जिले भर से लोग एकत्र हुए। भाजपाइयों के अलाव अन्य लोगों ने भी बड़ी संख्या में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

रंगोली मंडप में हुए कार्यक्रम में  अटल बिहारी वाजपेयी श्रद्धांजलि समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें न सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए बल्कि अन्य संगठनों के गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को सच्चा समाज सेवक बताते हुए साफ छवि वाले राजनीतिज्ञ बताया। श्रद्धांजलि सभा में शांति पाठ का आयोजन भी किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, भाजपा  जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, सुभाष भटनागर, अभय गुप्ता, रामपुर नागरिक समाज के सतीश भाटिया, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, आर्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र आर्या, आदि के   साथ ही तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने भी उपस्थित  होकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed