फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tree fell on high tension line, power outage for six hours

Rampur News: हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, छह घंटे बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on high tension line, power outage for six hours
रामपुर। लालपुर से रामपुर आ रही 33 हजार की लाइन पर पेड़ गिरने किला बिजलीघर क्षेत्र की छह घंटे बिजली गुल रही। जिससे करीब 20 हजार की आबादी को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं सोमवार दोपहर बाद काली घटाओं के बीच बूंदाबांदी हो गई। ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे लालपुर के पास हाईटेंशन लाइन पर एक पेड़ गिर गया। जिससे उपकेंद्र से आने वाली विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को रात नौ बजे तक बिना बिजली के गुजारने पड़े। वहीं लोगों ने कहा कि लाइन पर पेड़ गिरने के बाद लाइन को सही करने में छह घंटे लगाए गए हैं। वहीं विद्युतकर्मी आपूर्ति बहाल करवाने में दोपहर से ही जुटे रहे। एसडीओ इरफान अहमद ने बताया कि लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित थी। क्षत्रिग्रस्त हुई लाइन को ठीक कराया जा रहा है। जल्द की बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 30.7 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दोपहर दो बजे तक गर्मी जैसा माहौल बना रहा। इसके बाद धूप गायब हो गई और ठंडी पश्चिमी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed