{"_id":"614f722d8ebc3efb4e59a9c7","slug":"tratment-of-3722-persons-rampur-news-mbd403977777","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 3722 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 3722 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर 36 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्रत्येक विकास खंड पर शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले में 3722 मरीजों का उपचार हुआ। इनमें 1528 पुरुष, 1739 महिलाओं एवं 460 बच्चों को चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार यादव ने बताया कि कुल 128 मरीज जिन्हें विशेष जांचों व उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें उच्चीकृत केन्द्र संदर्भित किया गया। खून की कमी के 209, श्वांस रोग के 200, डायबिटीज के 183, उदर रोग के पीड़ित 256, चर्म रोग के 94 एवं टीवी के 93 मरीजों का उपचार किया गया। कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनेटाइजेशन का विशेष ख्याल रखा गया।
मेलों में बनी कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया एवं बचाव के उपाय बताए गए। सीएमओ ने बताया कि 335 गर्भवती माताओं की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविरों में आयुष्मान भारत योजना के 309 लाभार्थियों के ई-कार्ड बनाए गए। जिन मरीजों में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन फॉलिक एसिड की टैबलेट वितरित की गईं। मेलों में बुखार से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
सभी आरोग्य मेलों में लाभार्थियों को कोरोना वायरस के लक्षणों एवं बचाव हेतु सावधानियों से अवगत कराते हुए साबुन-पानी से हाथ धोने की विधि की जानकारी दी गई। इस प्रकार के मेलों का आयोजन जनपद में प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। मेलों में प्रान्तीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आयुष विभाग, आईसीडीएस विभाग एवं आईएमए का भी सहयोग प्राप्त हुआ।