{"_id":"eb39aa14573c9e6def0e21ec44aafa2f","slug":"trains-and-buses-full-on-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें फुल, बसों में सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें फुल, बसों में सीट के लिए मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ट्रेन-बसों में सोमवार से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। अगले पांच दिनों तक अवकाश के चलते सोमवार को ही नौकरीपेशा अपने परिजनों के साथ गृह जनपदों को रवाना हुए। दीपावली और भैया दूज के कारण सोमवार को बसों से लेकर ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। सीट को लेकर मारामारी मची रही।
भीड़ का यह सिलसिला अब लगभग सात दिनों तक ऐसे ही रहेगा। दीपावली के त्योहार पर घर पहुंचने को लेकर लोगों की मशक्कत सोमवार से शुरू हो गई। त्योहारी सीजन में पहले से ही फुल चल रहीं बस और ट्रेनों में सोमवार को एकदम काफी भीड़ बढ़ गई। इसका कारण सोमवार से सभी कार्यालय में हुए अवकाश रहा।
दोपहर बाद से ही ट्रेन और बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। सभी ट्रेनों में एक सप्ताह पूर्व से ही रिजर्वेशन फुल चल रहा है। रिजर्वेशन के ये हालात पूरे एक सप्ताह रहेंगे। ऐसे में समय से रिजर्वेशन न करा पाने वाले लोगों को साधारण श्रेणी में सफर करने की मजबूरी के चलते भारी भीड़ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेनों में इस भीड़भाड़ से बचने के लिए लोगों ने रोडवेज बसों का रुख किया। हालांकि रोडवेज बसों में भी सीट को लेकर काफी मारामारी रही। रोडवेज बसों में सीट न मिलने पर कई लोग खड़े होकर तो कुछ छत पर सवार होकर भी गए। साथ ही ट्रेनों में भी यात्री गेट तक पर खड़े नजर आए।
ट्रेन में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीआरपी-आरपीएफ को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेनों भीड़ का यह सिलसिला कम से कम अगले पांच-छह दिनों तक रहेगा।