फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traing of polling workers from today

22 जनवरी से 27 जनवरी तक होगा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
traing of polling workers from today
रामपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत 14 फरवरी को आयोजित होने वाले मतदान कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए रामपुर शहर स्थित दयावती मोदी अकादमी परिसर में कार्मिकों को 22 जनवरी से 27 जनवरी तक निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक गजल भारद्वाज ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर कार्मिकों को प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी कमरों में पहुंचकर निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यवाहियों के बारे में प्रशिक्षण के लिए तैयार की गई पीपीटी और अन्य संसाधनों के बारे में जाना। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत आयोग की गाइडलाइन और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न कार्यवाही की बारीकियों के बारे में मास्टर ट्रेनर निर्वाचन कार्मिकों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करें, ताकि मतदान कार्मिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत दयावती मोदी अकादमी में 21 कमरे प्रशिक्षण के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रोजेक्टर भी उपलब्ध हैं। प्रतिदिन दो पालियों में प्रात: दस बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दो बजे से शाम को पांच बजे तक पीठासीन अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी/अपर प्रभारी कार्मिक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed