फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   train late fron havy fog

लखनऊ पैसेंजर फिर रद, नौचंदी सवा घंटे लेट

Thu, 17 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
train late fron havy fog
पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानों में न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़क रहा है। इसके साथ ही कोहरा भी छा रहा है। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। इससे हाईवे से लेकर रेल यातायात तक सबकुछ बाधित हुआ। इससे लखनऊ पैसेंजर फिर रद की दी गई, जबकि नौचंदी सवा घंटे लेट रही।
विज्ञापन



बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। तड़के कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसने लगा। घने कोहरे ने जहां हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी तो वहीं ट्रेनों को भी घंटों के विलंब से कर दिया। कोहरे के साथ ही बढ़ी गलन और सर्दी से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को नौचंदी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे, पंजाब मेल करीब ढाई घंटे, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस तीन घंटे, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अवध-आसाम एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस करीब दो घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस तीन घंटे, पद्मावती एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और सत्याग्रह एक्सप्रेस एक-एक घंटे से अधिक के विलंब से रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed