फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   train late fron havy fog

लखनऊ पैसेंजर रद, नौचंदी तीन घंटे लेट

Tue, 15 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
train late fron havy fog
पहाड़ों पर बर्फबारी से सोमवार को भी ठंड और कोहरे के कहर ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में धूप तो खिली, लेकिन मौसम में ठिठुरन और सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें कम नहीं होने दीं। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा है। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला बरकरार है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सर्दी का सितम अब लोगों को बेहाल कर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के बाद दिन में निकलने वाली धूप गायब सी हो गई है या फिर उसकी तेजी कम हो गई है। इससे सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन



खराब मौसम के कारण ट्रेनों के देर से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को नौचंदी एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे, अवध-आसाम एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस सवा चार घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर सोमवार को भी रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस सवा सात घंटे, पंजाब मेल, सियालदाह एक्सप्रेस, भुज एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस, लखनऊ मेल करीब एक घंटे देरी से पहुंची। जनसेवा एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed