{"_id":"834eb5f910d23741a8671ed03a537b50","slug":"train-late-fron-havy-fog-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर नहीं लौटा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी पर नहीं लौटा रेल यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को भी ठंड और कोहरे का सितम बरकरार रहा। दोपहर में बादल छंटे और मामूली रूप से धूप निकली, लेकिन वो सर्दी से राहत नहीं दिला सकी। पिछले तीन दिनों से मौसम में बरकरार ठिठुरन और कोहरे से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
रविवार को अधिकतर लोग घरों में ही रहे। रेल और सड़क यातायात भी मौसम की मार से प्रभावित रहा। रविवार को भी ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला बरकरार रहा। सबसे अधिक लेट शहीद एक्सप्रेस हुई। सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से एकदम मौसम ने करवट ले ली है।
बर्फबारी और बारिश के बाद दिन में निकलने वाली धूप गायब हो गई है और दिन में बादल छाए रहते हैं। सुबह से दोपहर तक कोहरे का कहर है। रविवार को दिन में मामूली धूप खिली, लेकिन राहत नहीं मिली। वहीं, सुबह छह बजे के बाद कोहरे ने भी तेजी पकड़ ली और कई घंटे तक सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक सबकुछ कोहरे की चादर में ढका रहा।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण ट्रेनों के देर से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को शहीद एक्सप्रेस करीब 12 घंटे देर से रही। नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, अवध-आसाम एक्सप्रेस करीब साढ़े पांच घंटे, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देर से पहुंची। लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर रविवार को भी रद रही।