फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   train late from havvy fog

जनसेेवा-अमतृसर मेल रद्द, कई विलंब से पहुंचीं

Fri, 15 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को ठंड और गलन का अहसास पिछले दिनों की तुलना अधिक रहा। रात से लेकर सुबह तक कोहरा और बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहा। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को जनसेवा एक्सप्रेस, अमृतसर मेल और पदमावत एक्सप्रेस रद्द रही। बाघ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन



मौसम की मार से रेल यातायात उबरता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को भी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तक बादल और धुंध बनी रही। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक घना कोहरा भी छाया रहा। इससे मौसम में ठंड और ठिठुरन बढ़ी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद गलन भी बढ़ गई है।
विज्ञापन



इससे आम जनजीवन प्रभावित है। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को जनसेवा एक्सप्रेस, लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर, हावड़ा से अमृतसर की दिशा में अमृतसर मेल और पदमावत एक्सप्रेस और मेरठ से लखनऊ के लिए जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही अमृतसर से हावड़ा के लिए जाने वाली अमृतसर मेल करीब डेढ़ घंटे, शहीद एक्सप्रेस करीब सवा चार घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस करीब एक घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे, गुवाहाटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और बाघ एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से रही। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed