फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traders met with mla rajbala

Rampur News: व्यापारियों ने विधायक का किया सत्कार, जीएसटी छापे की रखी पीड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
traders met with mla rajbala
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बीजेपी विधायक राजबाला को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान उन्होंने विधायक को सीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जीएसटी सर्वे छापे को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे के आसपास विधायक राजाबाला का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक और उनके पति दिलीप लोधी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। इस बीच व्यापारियों ने जीएसटी छापे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेशव्यापी जीएसटी सर्वे छापे के कारण व्यापारी वर्ग में भयग्रस्त व दहशत में है। उन्होंने कहा कि इस सर्वे से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारी समाज का उत्पीड़न होगा। जिससे ईमानदार व्यापारी परेशान होंगे।उन्होंने बताया कि पिछले कई दशकों से यह सर्वे बंद थे, लेकिन विशेष अनुसाधन शाखा द्वारा शिकायत के आधार पर सर्वे शुरू कर दिया गया है। जिससे व्यापारी वर्ग बेहद परेशान है। इस अवसर पर जिला महामंत्री शाहिद शमसी, हरिस शमसी, बिलाल शमसी, वाजिद अली, इमरान, सलीम, साउद शमसी, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, राम गुप्ता,जगन्नाथ चावला, प्रदीप खंडेलवाल, हरीश अरोड़ा, मोहसिन खान, रूसी जमाल, शकेब अहमद शमसी, मुकेश आर्या, अनिल अरोड़ा, पतीन, सुफियान अहमद, सारीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed