{"_id":"61cf4b86e67bd23ae214fd4a","slug":"trader-feel-relif-rampur-news-mbd4145364140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री द्वारा कपड़े पर टैक्स वृद्धि वापसी से व्यापारियों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री द्वारा कपड़े पर टैक्स वृद्धि वापसी से व्यापारियों ने जताई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वस्त्रों पर प्रस्तावित 12 फीसदी कर वृद्धि वापस लेने का व्यापारियों ने स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री के इस फैैसले को व्यापारियों की जीत बताया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक चंपा कुंवरि धर्मशाला में हुई। जिसमें प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि विगत दिनों प्रदेश के सभी जनपदों में राज्य कर विभाग के माध्यम से जीएसटी काउंसिल की अध्यक्ष और केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से कपड़ा और वस्त्र पर प्रस्तावित 12 फीसदी की वृद्धि को वापिस लिये जाने की मांग की गई थी। जीएसटी काउंसिल ने संगठन द्वारा उठाई गई मांग के दृष्टिगत टेक्सटाइल व वस्त्रों पर एक जनवरी से प्रस्तावित जीएसटी की दर 5 से बढ़ाकर 12 फीसदी करने के निर्णय को वापिस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि जाते वर्ष की यह भेंट व खुशी व्यापारी एकता के रहते ही संभव हुई है। शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खान, अवतार सिंह, हारिस शमसी, बिलाल शमसी , जगन्नाथ चावला, मुकेश आर्य, प्रदीप खंडेलवाल, राम गुप्ता, सुफियान शमसी, दानिश शमसी, इमरान सलीम, उजैर अहमद शमसी, शाहकेब अहमद शमसी, मुनीब शमशी, हारिस परवेज, तौसीफ खान, गुलशन अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, हरमीत सिंह, मोहसिन खान, साउद शमसी, दानिश शमसी, वाजिद अली, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, अनिल अरोड़ा, अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
ज्वालानगर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में ही केंद्रीय मंत्री द्वारा 12 फीसदी वृद्धि वापस लेने का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजीव लोचन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का यह निर्णय व्यापारी समाज के हित में है। शनिवार को रामपुर पहुंच रही जनकल्याण यात्रा का ज्वालानगर में स्वागत करने का निर्णय लिया। देवेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, महेश प्रजापति, हरीश प्रजापति, प्रवल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, संजीव सिंह, आशु गुप्ता, जोगराज भाटिया, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।