फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tractor-trolley collides with apple-laden pickup; driver critically injured.

Rampur News: सेब से लदी पिकअप से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गंभीर

Mon, 03 Aug 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with apple-laden pickup; driver critically injured.
रामपुर। मुरादाबाद-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह पासियापुरा गांव के पास सेब से लदी एक पिकअप को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन में लदे सेब सड़क पर बिखर गए। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर लखीमपुर खीरी जा रही पिकअप के चालक 45 वर्षीय कलाम निवासी अल्लाहगंज, थाना गोला, लखीमपुर खीरी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर हाईवे अथॉरिटी और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर बिखरे सेब दोबारा पिकअप में रखवाए और क्षतिग्रस्त वाहन को अजीतपुर पुलिस चौकी में सुरक्षित खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने पर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि घायल चालक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed