{"_id":"62794b6278504c7616435818","slug":"tractor-overturned-in-kadher-six-including-four-children-buried-rampur-news-mbd4274500156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कधेर में ट्रैक्टर पलटा, चार बालकों समेत छह दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कधेर में ट्रैक्टर पलटा, चार बालकों समेत छह दबे
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। धान की पौध लाते समय खेत मे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे चार बालकों समेत छह लोग दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे छह लोगों को निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के जयडोली गांव निवासी वीरपाल के खेत में धान की पौध लगनी थी। रविवार शाम को पड़ोस के गांव मीरापुर में से धान की पौध लेने के लिए वीरपाल के बेटे चमन (8), अमित (10), अंकित (14), हरिओम का बेटा शिवम (6), ट्रैक्टर चालक सतिया और एक अन्य युवक पुष्पेंद्र एक साथ गए थे। देर शाम को पौध लाते समय ट्रैक्टर वीरपाल के खेत में बनी कधेर में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान चीख पुकार सुनकर दौड़ पड़े। आनन-फानन में सभी को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। बाद में सभी को सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। जिनमें शिवम, चमन और अमित की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।