{"_id":"60fb11128ebc3e58017949ad","slug":"tokyio-olmpic-awerness-rally-rampur-news-mbd396769884","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली का हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली का रामपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली बरेली से प्रारंभ होकर रामपुर पहुंची। रैली का स्वागत शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में किया गया।
मुख्य अतिथि कारागार और लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जय कुमार सिंह जैकी एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय को जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी जयसिंह ने भी मुख्य अतिथि समेत अतिथियों का स्वागत किया। यह रैली प्रदेश के 51 जनपदों से होकर कुल 3625 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रैली चार अगस्त को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में समाप्त होगी। इस दौरान कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के माध्यम से खेल मैदान तैयार कराए जाने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनंदेश्वर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए विभिन्न योजनाए चलाई जाएंगी। इस अवसर पर जनपद के खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र केखिलाड़ियों के द्वारा रैली का स्वागत किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी विवेक कुमार, माहे आलम, तुषार शर्मा,बलवीर सिंह, दिवाकर गौड आदि मौजूद रहे। संचालन तृप्ती माहौर ने किया।