फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   today shree krishan janmastmi

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाजार में छाई रौनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
today shree krishan janmastmi
रामपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार का सोमवार को मनेगा है। त्योहार की पूर्व संध्या पर तैयारियां जारी हैं। शहर के बाजार में बच्चों के लिए कान्हा की पोशाक व लड्डू गोपाल को झुलाने के लिए पालना व उनके कपड़े इत्यादि सामान की खरीदारी हो रही है। मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए साज सज्जा व उनके विभिन्न रूपों की झांकियां तैयार करने का सिलसिला चल रहा है। वहीं त्योहार के मद्देनजर जरूरत के सामान की खरीदारी के चलते रविवार को बाजारों में रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बाजारों में रेडीमेड की दुकानों पर बच्चों के लिए कान्हा की पोशाक, बांसुरी व मुकुट इत्यादि सामान की भरमार है। नटखट श्रृंगार कलेक्शन के संचालक गौरव अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के लिए कान्हा की पोशाक श्रद्धा के वशीभूत मुनासिब मूल्य पर दी जा रही है। बच्चों के लिए कान्हा की पोशाक, बासुंरी, मुकुट आदि की खूब खरीदारी हो रही है। ज्वालानगर में दुकान पर महिलाएं लड्डू गोपाल के कपड़े व उनकी मूर्ति खरीदने में मशगूल नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed