फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   today polling parties will go to booths

मंडी समिति से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
today polling parties will go to booths
रामपुर। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में मंडी समिति से रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। 2058 पोलिंग पार्टियां बूथों पर बसों के माध्यम से रवाना होंगी। इसके लिए सुबह आठ बजे से मतदान कर्मी बूूथों पर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

रामपुर में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव हैं। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। इनमें स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर और मिलक सुरक्षित सीट शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में 1133 मतदान केंद्रों पर 2058 बूथ बनाए गए हैं। ऐसे में चुनाव के लिए रविवार को रामपुर मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।
विज्ञापन

हर पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी हैं, जिसमें एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मचारी शामिल हैं। मतदान के लिए दस फीसदी पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। मंडी समिति से पोलिंग पार्टी को ईवीएम, वीवीपैट, कोविड किट, प्रपत्र समेत 42 तरह के सामान देकर मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम अफसरों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed