फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   to provide water in kosi

कोसी में पानी छोड़े जाने की हो जांच

Fri, 12 Oct 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 12 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
to provide water in kosi
कोसी में पानी छोड़े जाने की हो जांच

विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के बाद अब  विधान परिषद सदस्य घनश्याम सिंह लोधी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर आठ अक्तूबर को कोसी नदी में मानव श्रृंखला बनाए जाने के दौरान कोसी नदी में पानी छोड़े जाने की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि    प्रदेश के एक राज्यमंत्री के इशारे पर कोसी नदी में पानी छोड़ा गया था।  

उन्होंने पत्र में कहा है कि रामपुर को टांडा तहसील से जोड़ने वाले एकमात्र पुल का निर्माण रोक दिया गया है। जिसकी वजह से पांच लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोधी ने कहा है कि पूर्व मंत्री आजम खां ने एलान किया था कि अगर आठ अक्तूबर तक पुल का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वह मानव श्रृंखला बनाकर धरना देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि आठ अक्तूबर को जब पूर्व मंत्री आजम खां, स्वार टांडा विधायक अब्दुल्ला आजम और चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके  से मानव श्रृंखला बना रहे थे तो लालपुर डाम से पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधी का आरोप है कि आजम खां सहित सपा कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए यह साजिश रची गई थी। उन्होंने इसकी सीबीआई अथवा एसआईटी से जांच कराने की मांग की है। इससे पहले सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने भी केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र भेजकर इस मामले की जांच की मांग उठाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed