फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   throwing stone on vehical of congress candidate

चमरौआ के कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी पर पथराव का आरोप, तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
throwing stone on vehical of congress candidate
रामपुर। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अली यूसुफ अली ने आरोप लगाया है कि रविवार रात को उनकी गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें चालक को चोटें आई हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कार में नहीं थे। इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी अली यूूसुफ अली ने बताया कि वे नगली गांव में एक व्यक्ति से मिलने के लिए गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करवा दी थी, जिसमें उनके चालक अशरफ अली मौजूद थे। आरोप है कि कुछ देर बाद 10 से 12 लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। पथराव में चालक अशरफ अली को चोटें भी आईं हहै। पथराव की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी भी गाड़ी के पास आ गए। उन्हें आते देख हमलावर फरार हो गए। प्रत्याशी के मुताबिक अंधेरे की वजह हमलावरों के चेहरे नहीं देख सके। घटना के बाद वह अपने समर्थकों के साथ सैदनगर पुलिस चौकी पहुंच गए। सूचना पर सीओ स्वार श्रीकांत प्रजापति और टांडा के कोतवाल गौरव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed