{"_id":"6112dd938ebc3e7c9b56573d","slug":"three-poles-of-ht-line-broken-power-outage-rampur-news-mbd3988621150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के तीन पोल टूटे, बिजली चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के तीन पोल टूटे, बिजली चौपट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। एचटी लाइन के पोल टूटने से शाहबाद गेट बिजलीघर से जुड़े इलाके की बिजली चौपट हो गई है। बिजली ठप होने से लोग उमस भरी गर्मी से व्याकुल हो गए। रात तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। जिससे लोग परेशान हैं।
पनबड़िया स्थित 132 केवी बिजली घर से शाहबाद गेट बिजलीघर को एनर्जी देने के लिए 33 केवीए की एचटी लाइन आ रही है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब पौने चार बजे एचटी लाइन के तीन पोल रेडिको खेतान डिस्टलरी के पास टूट गए। पोल टूटने से शाहबाद गेट बिजली घर से जुड़े पूरे क्षेत्र की बिजली चौपट हो गई है। बिजली चौपट होने से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग घरों से बाहर निकल आए। काफी देर तक बिजली न आने पर लोगों ने बिजलीघर, कंट्रोल रूम और बिजली अफसरों के फोन खटखटाने शुरू कर दिए। काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। लोगों को एचटी लाइन के पोल टूटने की जानकारी मिली तो लोग मायूस हो गए। रात तक सप्लाई चालू न होने से लोग परेशान हैं। शाहबाद गेट जेई अजय चौरसिया ने बताया कि एचटी लाइन के पोल जर्जर अवस्था में थे। टूटे हुए पोल की जगह दूसरे पोल लगाए जा रहे हैं। देर रात तक मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी।