एक 'झटके' में खत्म तीन जिंदगियां: एलटी लाइन टूटकर खेत में गिरी, करंट लगने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, देखते रह गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 11 Jul 2022 05:19 PM IST
सार
मिलक कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव में मां-बेटी खेत में काम कर रहीं थीं। इस दौरान खेत से गुजर रही एलटी लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। इससे खेत में करंट फैल गया और दोनों करंट की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर दूसरे खेत में काम कर रहे किसान भी बचाव के लिए दौड़े। जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करंट से तीन ग्रामीणों की मौत के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला