फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three friends riding a bike collided with an unknown vehicle, two died

Rampur News: बाइक सवार तीन दोस्तों की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर, दो की मौत

Sun, 04 Aug 2024 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 04 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three friends riding a bike collided with an unknown vehicle, two died
सैफनी (शाहबाद)/रामपुर । मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी शाहनवाज (22), कुशीनगर के हरिहरपुर गांव निवासी दिनेश (25) और मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के अहलदापुर गांव निवासी सचिन एक बाइक पर सवार होकर सिसौना आ रहे थे। सैफनी के विचपुरी मौड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शाहनवाज और दिनेश की मौत हो गई। सचिन को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




दरअसल तीनों बाइक सवार बिलारी क्षेत्र में फर्नीचर बनाने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार तीनों रविवार को छुट्टी मनाने के लिए सिसौना गांव आ रहे थे। आते समय बाइक सवारों की।अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों के एंबुलेंस के माध्यम से शाहनवाज और दिनेश को शाहबाद सीएचसी में भेजा। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को देखकर मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके से घायल सचिन को निजी एंबुलेंस के माध्यम से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही थी। अचानक इस मौत के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ था। सीएचसी में ही शाहनवाज के मां और पिता रो बिलख रहे थे। वहीं दिनेश के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन


तीन माह बाद शाहनवाज की होने वाली थी शादी



हादसे में मृत शाहनवाज का रिश्ता सैफनी के छितौनी में होने वाला था। परिवार के लोग लड़की को भी अपना आए थे। तीन माह के बाद शादी होने वाली थी। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। हादसे के बाद मृतक के माता-पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed