{"_id":"0ca32b5612d3d9f5c444c58b532c0975","slug":"three-die-due-to-sever-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ठंड से तीन और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ठंड से तीन और लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। इससे तीन और लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर के केमरी थाने के ग्राम मोहम्मदनगर नानकार निवासी आसेराम (45) को दो दिन पूर्व ठंड लग गई थी। परिजनों ने बताया कि आसेराम का उपचार कराया जा रहा था। शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। उनका रविवार की दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया है।
मामले की सूचना तहसील मिलक को दे दी गई है। उधर, भोट थाने के गांव तालकपुर के प्रधान मरगूब पाशा ने बताया कि उनके गांव के मोहम्मद इस्लाम (48) को भी एक सप्ताह पहले ठंड लग गई थी। वह लोग उनका रामपुर के एक चिकित्सक से उपचार करा रहे थे।
शनिवार की रात हालत खराब होने पर वह लोग रामपुर लेकर गए, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार की दोपहर उन्हें सुपुर्द-ए- खाक कर दिया। वहीं, शाहबाद के मुहल्ला मंगोली निवासी रामचरन (50) मजदूरी का काम करता था। तीन दिन पूर्व ठंड लगने से उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
उसकी पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि रामचरन को उपचार के लिए एक निजी डाक्टरके यहां भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। रविवार को उनकी मौत हो गई।