फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Those above 18 years of age are not taking precautionary doses in private hospitals

जिले में 18 साल से अधिक आयु वालों को निजी अस्पतालों में नहीं मिल पा रही एहतियाती डोज सुविधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Those above 18 years of age are not taking precautionary doses in private hospitals
18 साल से अधिक आयु वालों को निजी अस्पतालों में नहीं लग रही एहतियाती डोज
विज्ञापन

-18 से अधिक आयु वालों को दस अप्रैल से लगवाने की मिल चुकी है अनुमति
रामपुर। जिले में 18 साल से अधिक आयु वर्ग वाले अधिकांश लोग एहतियाती डोज लगवाने के लिए तैयार बैठे हैं। मगर, जिले में अब तक किसी भी निजी अस्पताल में सुविधा मिल नहीं रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक कोई भी निजी अस्पताल एहतियाती डोज लगाने के लिए आगे नहीं आया है।
केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक आयु वालों को दस अप्रैल से कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज लगवाने की मंजूरी दे दी हैं। जिसके लिए किसी भी प्राइवेट टीकाकरण केंद्र पर रुपये देकर एहतियाती डोज लगवा सकते हैं। कंपनियों ने डोज की दरें भी तय कर रखी हैं। मगर दो सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी रामपुर के निजी अस्पतालों में एहतियाती डोज नहीं लग रहे हैं। रामपुर में 18 से अधिक लगभग सौ फीसदी को प्रथम और 85 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है। इसके साथ ही इनमें से अधिकांश लोगों को दूसरी डोज लगे नौ महीने का समय पूरा हो चुका है। इसके बाद भी उन लोगों को एहतियाती डोज लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

- जिले में अभी निजी टीकाकरण केंद्र नहीं हैं। जिस कारण 18 से अधिक आयु वालों को एहतियाती डोज नहीं दी जा रही है। विभाग निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक करेगा। जिसके बाद जल्द निजी अस्पताल को टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। वहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पहले की तरह एहतियाती खुराक मुफ्त में सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसपी सिंह , सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed